Donate
7607717769 motherteresacharitabletrust50@gmail.com
Logo

मदर टेरेसा चैरिटेबल फैमिली

Management Team
View All
EVENTS & Activity
मदर टेरेसा चैरिटेबल फैमिली

January 14, 2026 at 11:00 AM

आजमगढ़

मदर टेरेसा चैरिटेबल फैमिली मैनेजमेन्...

View Details
Member
View All
Abouts Us
About Us

Mtcf क्या हैं ?

"MTCF उन क्रांतिकारी राष्ट्रभक्तों का महा-संगठन है, जो भारत सरकार से 'निःशुल्क शिक्षा और चिकित्सा' के अधिकार की माँग करता है। हमारा संकल्प है कि धन के अभाव में न तो किसी बीमार की साँसें थमें और न ही आर्थिक तंगी किसी मेधावी के भविष्य की बाधा बने। हम एक ऐसे भारत का निर्माण कर रहे हैं जहाँ उपचार और ज्ञान पर सबका समान अधिकार हो।"



MTCF की दो मुख्य माँगें: न्याय और अधिकार
1. शिक्षा का अधिकार (RTE) में क्रांतिकारी संशोधन

​"शिक्षा व्यापार नहीं, हर बच्चे का जन्मसिद्ध अधिकार है।"
वर्तमान में कक्षा 1 से 8 तक की अनिवार्य शिक्षा को विस्तारित कर स्नातक (Graduation) तक किया जाए। साथ ही, सभी जटिल शर्तों को हटाकर अमीर-गरीब के भेदभाव के बिना, देश के प्रत्येक बच्चे के लिए 'समान एवं अनिवार्य शिक्षा' लागू की जाए।
2. Universal Health Coverage (Universal स्वास्थ्य सुरक्षा)

​"स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की असली पूँजी हैं।"

​आयुष्मान योजना के तहत लगी समस्त सीमाओं (जैसे सदस्यों की संख्या या विशिष्ट राशन कार्ड की अनिवार्यता) को समाप्त किया जाए। प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज सुनिश्चित हो, ताकि आर्थिक अभाव में किसी की जान न जाए।
​हमारा संकल्प:

"जब शिक्षा और स्वास्थ्य पर सबका समान अधिकार होगा, तभी भारत विश्वगुरु के पथ पर अग्रसर होगा।"

MTCF का महा-लक्ष्य :


​"MTCF का महा-संकल्प: एक करोड़ हाथ, एक अटूट विश्वास!
हमारा लक्ष्य केवल संख्या नहीं, बल्कि एक ऐसी वैचारिक क्रांति है जहाँ देश के एक करोड़ नागरिक एकजुट होकर निःशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य के अधिकार की हुंकार भरेंगे। जब हमारी एकता की गूँज सत्ता के गलियारों से टकराएगी, तब व्यवस्था को जनहित के आगे झुकना ही होगा।
​आइए, इस महा-अभियान का हिस्सा बनें। आपकी एक आवाज़, करोड़ों के भविष्य का बदलाव बन सकती है। जुड़िये, जागिए और व्यवस्था परिवर्तन का आधार बनिए!"

MTCF का सदस्य कौन बन सकता है?

​मदर टेरेसा चैरिटेबल फैमिली (MTCF) के द्वार उन सभी के लिए खुले हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव के पथप्रदर्शक बनना चाहते हैं:

• शिक्षा जगत के स्तंभ

निजी शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक, प्रबुद्ध शिक्षक और शिक्षाविद्।

• न्याय और प्रशासन के रक्षक

निष्ठावान सरकारी कर्मचारी और न्याय की आवाज़ बुलंद करने वाले अधिवक्ता।

• अर्थव्यवस्था के आधार

कर्मठ व्यापारी वर्ग और उद्यमी।

• समाज के सजग प्रहरी

समाज का हर वह जागरूक नागरिक, जो असहायों का संबल बनना चाहता है।

• अधिकारों के योद्धा

वह प्रत्येक भारतीय, जो अपने मौलिक अधिकारों के हनन के विरुद्ध निडर होकर आवाज़ उठाना चाहता है और व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प रखता है।


सदस्यता अंशदान: मात्र ₹20 वार्षिक

(यह सहयोग राशि प्रत्येक सदस्य द्वारा सीधे मदर टेरेसा चैरिटेबल ट्रस्ट के आधिकारिक खाते में जमा की जाती है।)

"आपका यह छोटा सा योगदान हमारे साझा लक्ष्यों की प्राप्ति और निरंतर संघर्ष को शक्ति प्रदान करने के लिए अनिवार्य है।"






What is MTCF?

​"MTCF is a grand union of revolutionary patriots demanding the 'Right to Universal Free Education and Healthcare' from the Government of India. Our resolve is to ensure that no life is lost due to a lack of funds and no brilliant mind is hindered by financial constraints. We are building an India where healing and knowledge are equal rights for all."

MTCF’s Two Primary Demands: Justice and Rights

1. Revolutionary Amendment to the Right to Education (RTE)

"Education is not a business; it is every child’s birthright."


​The current mandate for free and compulsory education (Classes 1 to 8) must be extended up to Graduation. Furthermore, all complex conditions should be removed to implement 'Uniform and Compulsory Education' for every child in the country, eliminating the divide between the rich and the poor.

2. Universal Health Coverage

"Healthy citizens are the true capital of a powerful nation."


​All existing limitations under the Ayushman Yojana (such as family size limits or specific ration card requirements) must be abolished. Free medical treatment up to ₹5 Lakhs should be guaranteed for every Indian citizen, ensuring that no one loses their life due to poverty.

Our Resolve:

​"Only when there is equal access to education and health will India truly lead the world as a Vishwa-Guru (Global Teacher)."

MTCF’s Grand Vision:

"MTCF’s Mission: One Crore Hands, One Unshakable Faith!"

​Our goal is not just a number, but an ideological revolution where 10 million (One Crore) citizens unite to demand the right to free education and healthcare. When the roar of our unity echoes through the corridors of power, the system will have no choice but to bow to the public interest.

​Join this grand movement. Your voice can become the catalyst for change for millions. Connect, awaken, and become the foundation of systemic transformation!

Who can become a member of MTCF?

​The doors of the Mother Teresa Charitable Family (MTCF) are open to everyone who aspires to be a pioneer of positive social change:



Membership Subscription: Only ₹20 Annually

(This contribution is deposited by each member directly into the official account of the Mother Teresa Charitable Trust.)

​"Your modest contribution is essential to empower our collective struggle and ensure the realization of our shared goals."

Join Our Mission
Our Mission

संस्थापक के मन की बात -

सादर प्रणाम,
​मैं आज की राजनीति, भ्रष्ट तंत्र और उनकी षड्यंत्रकारी नीतियों से आहत होकर इस ट्रस्ट की नींव रख रहा हूँ। आज विडंबना यह है कि सत्ता के गलियारों में बैठे लोग अभी भी अंग्रेजों की 'फुट डालो और राज करो' की नीति पर चल रहे हैं। वे हमें जाति-धर्म के जाल में उलझाकर केवल अपना 'वोट बैंक' बनाए रखना चाहते हैं।
​हम हर वस्तु पर टैक्स देते हैं, फिर भी हमारे मौलिक अधिकार सुरक्षित क्यों नहीं हैं? जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा आखिर जा कहाँ रहा है? लानत है ऐसी व्यवस्था पर जहाँ हमें बुनियादी शिक्षा और स्वास्थ्य भी खरीदना पड़ रहा है।
​MTCF का एकमात्र उद्देश्य इन सेवाओं को पूर्णतः निःशुल्क और सुलभ बनाना है। जब हमारा समाज शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी हम सही-गलत की पहचान कर पाएंगे और अपने लिए रोजगार के नए मार्ग प्रशस्त करेंगे। मैं आम आदमी की दबी हुई आवाज़ बनकर सत्ता की विसंगतियों के विरुद्ध लड़ने को तैयार हूँ।

"यदि आप हमारे विचारों और उद्देश्यों से सहमत हैं, तो हमारे ट्रस्ट से जुड़कर इस मुहिम को शक्ति प्रदान करें।जन-जन की आवाज़ को सरकार के कानों तक पहुँचाने के संकल्प में हमारा साथ दें।आइए, साथ मिलकर आम आदमी की आवाज़ को इतनी प्रखरता दें कि वह सरकार तक पूरी दृढ़ता के साथ पहुँच सके।"




चूंकि यह ट्रस्ट जन कल्याण के लिए स्थापित किया गया है, इसलिए यह जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर हमेशा जन कल्याण के लिए सरकार के विरुद्ध हमेशा आवाज उठाने के लिए तत्पर रहेगा।




A Message from the Founder’s Heart

Dear Friends,

​"I am laying the foundation of this Trust with a heart heavy with pain, caused by today's politics, a corrupt system, and its conspiratorial policies. It is a tragedy that those sitting in the corridors of power are still following the British era's 'Divide and Rule' policy. They seek to keep us entangled in the traps of caste and religion, viewing us merely as their 'vote bank.'

​We pay taxes on every single commodity, yet why are our fundamental rights still not secured? Where is the hard-earned money of the common man actually going? Shame on a system where we are forced to 'purchase' even basic education and healthcare.

​The sole objective of MTCF is to make these essential services completely free and accessible. Only when our society is educated and healthy will we be able to distinguish between right and wrong and pave new paths for our own employment. I am ready to stand as the suppressed voice of the common man and fight against the inconsistencies of the current establishment.

​Join me in this struggle for dignity and rights."


​"If you align with our vision and objectives, we invite you to join our Trust and strengthen this mission. Stand with us in our resolve to carry the voice of the common man to the ears of the Government.

​Together, let us amplify the voice of the ordinary citizen with such intensity and conviction that it reaches the authorities with undeniable force."




​"Since this Trust is established solely for the welfare of the people, it will transcend all barriers of caste, creed, and religion. We stand ever-ready to raise our voice against the government whenever necessary to protect the interests and well-being of the common man."



Our Programs & Services

Comprehensive initiatives designed to create lasting impact in communities

भारत सरकार से mtcf का प्रमुख मांग -
भारत सरकार से mtcf का प्रमुख मांग -

हैं संघर्ष ये अपना, हो निःशुल्क शिक्षा व स्वास्थ्य का साकार सबका सपना।

जनसंख्या नियंत्रण हेतु लोगो को जागरूक करना।
जनसंख्या नियंत्रण हेतु लोगो को जागरूक करना।

साथियों, भुखमरी, बेरोजगारी जैसी तमाम समस्याओं से निजात पाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण बहुत जरूरी है।

मदर टेरेसा चैरिटेबल फैमिली
मदर टेरेसा चैरिटेबल फैमिली

हम सुरक्षित जीवन का वादा करते हैं।

निःशुल्क शिक्षण कार्य
निःशुल्क शिक्षण कार्य

गरीब व अनाथ बच्चों को दी जा जा रही निःशुल्क शिक्षा।

Gallery
Testimonial
रणजीत सिंह यादव

द्वारा संचालित - मदर टेरेसा चैरिटेबल ट्रस्ट,रजिस्ट्रेशन संख्या - 132/2025 ग्राम- मुंडा, पोस्ट- जाफरपुर, जिला- आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिन कोड़- 276001 फोन नो - 7607717769

रणजीत सिंह यादव

( संस्थापक )
📰 News & Updates
Jan 17, 2026: मदर टेरेसा चैरिटेबल फैमिली